सोशल
अरुण गोविन्द ने रामभक्तों के लिए किया नया ट्वीट, दिया देशवासियों को संदेश
Publish Date: 04-08-2020 Total Views :323

रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब हाल ही में अरुण गोविल ने रामभक्तों के लिए नया ट्वीट किया है। अरुण गोविल ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'अयोध्या में राममंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले वरिष्ठजन और आगे उस लड़ाई को भूमिपूजन तक लेकर आने वाले सभी रामभक्तों को मेरा कोटि कोटि नमन। आप सबके महान प्रयासों से ही हमें ये दिन देखने का सौभाग्य मिल रहा है।
आपको बता दें, रामायण सीरियल ने अरुण गोविल को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया था। लोग उन्हें असल में भगवान राम समझ लिया करते थे। पुन: प्रसारण के दौरान भी उनका अंदाज बेहद पसंद किया गया।

अरुण गोविल ने लॉकडाउन के दौरान शुरू हुए रामायण के पुन: प्रसारण के बाद ही सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। वह देश में चल रही परिस्थितियों पर अक्सर अपना बयान देते हैं। आए दिन अरुण अपने फैंस के लिए जीवन की सीख एवं नसीहतें शेयर करते रहते हैं। अरुण गोविल ने लिखा, 'भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास की प्रतीक्षा समस्त मानव जाति कर रही है। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही एक दिव्य युग का शुभारंभ हो जाएगा।